धान की खेती के 9 बेहतरीन तरीके – जानिए पूरी जानकारी और फायदे

धान की खेती कैसे करें, जानिए सम्पूर्ण जानकारी

आम तौर पर धान की खेती भारत के सभी क्षेत्रों मे होती है और ये एक खरीफ फसल है। यदि आप देसी धान की 10 किस्में : इन किस्मों को लगाकर करें ज्यादा पैदावारदेसी धान की 10 किस्में : इन किस्मों को लगाकर करें ज्यादा पैदावारभी धान की खेती बेहतर तरीका से करना चाहते है तो इस लेख से आपको बहुत ही अच्छी जानकारी मिलेगी,  जिससे आप अच्छी किस्म की धान लगाकर  कम खेत मे भी धान की अच्छी पैदावार निकाल सकते हैं, चलिए एक-एक करके सब जानकारी लेते हैं।

धान के खेत की तैयारी कैसे करें  :-

ये तरीका जानकार किसान प्रयोग करते हैं । कोई भी फसल लगाने से  मिट्टी देखना भी जरूरी होता हैं , तो वैसे ही धान की फसल के लिए दोमट मिट्टी सबसे अच्छी मिट्टी मानी जाती हैं  लेकिन बाकी मिट्टी मे भी इसे लगा सकते हैं। धान की खेती के लिए मिट्टी को गहरी जुताई किया जाता हैं और खेत मे उस समय पानी भरा हुआ होना चाहिए जुताई  के समय लगभग 5 cm से  6 cm तक, और खेत पूरी तरह समतल रहे जिससे चारों तरफ पानी एक सामान भारा रहे।

अच्छे धान की कुछ किस्में ये भी जानिए { Varieties} :-

  • पूसा बासमती 1509
  • वीय मनीला सिंचित धान माल-1
  • कोकिला -33
  • कावेरी 468
  • पूसा 834

धान के बीज की तैयारी कैसे करें ये भी जानिए:-

धान की बीज को नर्सरी मे लगाने से पहले उसको पानी मे 15 से 20 घंटों के लिए भिगो दे जिससे वो अंकुरित हो जाए फिर उसको नर्सरी मे लगाए। नर्सरी मे लगने के 25 से 30 दिन बाद पौधा तैयार हो जाता हैं। और 15 से 25 किलोग्राम बीज लगता है एक हेक्टेर के लिए ।

धान की फसल कब बोई जाती हैं ये भी जानिए:-  

धान की फसल को  मई और जून के महीनों मे बोया जाता है , जब मॉनसून की बारिश हो जाती है और ये 25 से 30 दिन में तैयार हो जाते है, खेतों मे लगाने के लिए। और ज्यादा जानकारी लेनी हैं तो आप अपने आसपास के कृषि सलाहकार से मदद ले सकते है या पुराने जानकार किसान से अपने क्षेत्र के अनुसार।

धान की रोपाई कब की जाती हैं ये भी जानिए :-

आम तौर पर , धान की रोपाई जुलाई और अगस्त के दूसरी सप्ताह तक होती हैं मतलब बीज की बुआई के 25 से 30 दिन बाद । उसस समय तक पौधे अच्छे से बढ़ गए रहते हैं। रोपाई के समय खेत मे भरपूर पानी रहना चाहिए लगभग 5 cm से 6 cm तक।  पौधा से पौधा और कतार से कतार दूरी 15 cm से 18 cm रहना चाहिए।

धान की खेती में खाद का प्रयोग कब और कैसे करें ये भी जानिए:-

बहुत से किसान धान की खेत मे दो प्रकार के खाद डाल सकते हैं :- जैविक खाद और रासायनिक खाद।

जैविक खाद :-

इसमें आपका गोबर खाद आ जाएगा जोकि मिट्टी की पोषक तत्वों को बढ़ाता हैं और पानी को धारण करने की क्षमता को भी ये बढ़ाता हैं ।  और एक हरी खाद भी होता है जिसे खेत में ही उगाकर और फिर उसी मिट्टी मे मिला  दिया जाता हैं  जिससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ जाती हैं और नाइट्रोजन की कमी दूर हो जाती हैं।

रासायनिक खाद :-

इसमे आपका यूरिया ,  डी ए पी {DAP} और NPK  {नाइट्रोजन , फॉसफोरोस और पोटासियम} जो की पौधों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं।

सिंचाई कब और कैसे करे ये भी जानिए:-

धान की अच्छी फसल के लिए समय से पानी देना भी जरूरी होता हैं जिससे पौधे आसानी से बढ़ते हैं लगभग 5 से 7cm तक खेत मे पानी रहना चाहिए। जिससे पौधे की ग्रोथ अच्छे से होती हैं।

खरपतवार नियंत्रण कैसे करें ये भी जानिए :-

धान की खेत मे निराई या गुड़ाई हाथ से की जा सकती है अगर काम खेत हो तब नहीं तो ज्यादा हो तो हाथ से करना मुस्किल हो जाता है तो इसके लिए कुछ रासायनिक खरपतवारनाशाक का प्रयोग करते हैं आप ये किसी अनुभवी किसान से सलाह ले सकते हैं ।

धान के फसल की कटाई कब करें  :-

धान की फसल की कटाई बुआई के 3 से 4 महीने बाद होती हैं अगर मान सकते हैं तो लगभग 110 से 120 दिन के अंदर इस फसल की कटाई हो जाती हैं जब धान के दाने कठोर यानि पक जाते हैं।

https://youtu.be/-lmopDUnraE?si=xX59vdlzapZaSxVC

 

 

Leave a Comment