कावेरी 468 धान की खेती कैसे करें : जानिए संपूर्ण जानकारी
कावेरी 468 धान किसानों के लिए सबसे अच्छी और उच्च गुणवत्ता वाली किस्म हैं ये एक हाइब्रिड किस्म हैं जो लगभग 110 से 120 दिन में पककर तैयार हो जाता हैं जो की बाकी धान की किस्मों से जल्दी तैयार हो जाता हैं। इस ब्लॉग मे इसके बारें में सम्पूर्ण जानकारी देंगे चलिए एक एक करके इसके हर एक चीज के बारें मे जानकारी लेते हैं।
कावेरी 468 धान की मुख्य बातें :-
कावेरी 468 धान को बोने का सही समय
कावेरी 468 धान की बुआई खरीफ और रबी दोनों समय कर सकते हैं लेकिन ज्यादातर इसकी बुआई खरीफ समय मे ही की जाती है इसस समय इसकी उपज अच्छी होती हैं।
पकने मे कितना समय लगता हैं
यह धान सबसे काम समय में तैयार होने वालों धान में से एक हैं , लगभग यह आपका 115 से 120 दिन में पक्ककर तैयार हो जाता हैं ।
पौधे की उच्चाई कितनी होती हैं
इस धान की उच्चाई में ज्यादा खास अंतर नहीं होता हैं यह भी बाकी धान की उच्चाई इतना ही होता हैं । लगभग इसके पौढ़ें की उच्चाई 105 से 110 cm तक होती हैं।
एक हेक्टेयर में कितनी उपज होती हैं
यह हर जगह के जलवायु और देख रेख पे निर्भर करता हैं , मैंने भी कावेरी 468 धान लगाया था तो 28 कुंटल प्रति एकड़ हुआ था और अच्छी जलवयु इसके अनुसार रही तो लगभग 32 कुंटल प्रति एकड़ भी देखा गया हैं। इससे अब आप खुद अनुमान आप खुद लगा सकते हैं ।
एक पौधे में कितनी कलिया निकलती हैं
मैंने जब लगाया था उसमे लगभग हर पौधे मे लगभग 8 से 10 कलिया आई थी अगर आप और अच्छे तरीके से लगते हैं ये संख्या 12 से 15 तक जा सकती हैं ।
बीज दर कितना हैं
इस धान का बीज दर 6 किलोग्राम प्रति एकड़ हैं और हेक्टेयर मे देखा जाए तो लगभग 14.8 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर होगा।
बीज की बुआई गहराई कितनी होनी चाहिए
इस धान की बुआई आप 1 cm तक कर सकते हैं।
ध्यान रखने वाली बातें :-
कावेरी 468 धान बहुत बार देखा गया है की ये गिर जाते हैं तो इसका सबसे प्रमुख कारण हैं नाइट्रोजन की अधिकता , इसलिए नाइट्रोजन की मात्र का काम प्रयोग करें।
https://youtu.be/B1KJppegm30?si=3JIc2bf6AVxHGCxZ
1 thought on “कावेरी 468 धान : उच्च उपज और गुणवत्ता वाली किस्म की पूरी जानकारी”